युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकंलदर थाना क्षेत्र के पलिया गोवा करौंदा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर 25 वर्षीय प्रदीप कुमार गुप्ता का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय मृतक की पत्नी अपने मायके में थी।
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के गोवा करौंदा गांव निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता देख परिजनों में कोहराम मचा गया। रोने बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
परिजनों की ओर से सूचना मिलते ही भदरसा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी कमलेश साहनी के नेतृत्व में पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की खबर सुनकर गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी तक मृतक के परिवार की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More