जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के जयरामपुर गांव में टेंट का काम करने वाले 35 वर्षीय नागेश विश्वकर्मा ने पत्नी व तीन बच्चों को मारने के बाद स्वयं फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की रात हुई घटना की जानकारी बुधवार को सुबह होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
जयरामपुर निवासी नागेश विश्वकर्मा टेंट का काम करता था। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर 35 वर्षीय पत्नी राधिका मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिर इसके बाद एक 11 वर्षीय बेटी निकिता, आठ वर्षीय पुत्र आदर्श व तीन वर्षीय बेटी आयुषी की गला घोट कर हत्या करने के बाद सभी को फंदे से लटका दिया।
इसके बाद स्वयं कमरे में फांसी लगाकर जान दे दिया। सुबह परिवार के किसी सदस्य के बाहर न निकलने पर आसपास के लोगों ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि दरवाजा अंदर से बंद है। खिड़की से देखा तो पत्नी, बच्चे व नागेश का शव फंदे से लटका था।
लोगों ने घटना की जानकारी मड़ियाहूं पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और घर को सील करने के साथ ही जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल शर्मा दी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। मौत का कारण आर्थिंक तंगी बताया जा रहा है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More