अयोध्या उत्तर प्रदेश

युपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप,  बोले राहुल, प्रियंका गांधी के बच्चे बनेगे नेता।

युपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप,  बोले राहुल, प्रियंका गांधी के बच्चे बनेगे नेता।

अयोध्या।
अयोध्या डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शनिवार को स्थापना दिवस समारोह में गांव चलो अभियान के तहत, रूदौली विधान सभा के बाबा बाजार में आयोजित ग्राम चौपाल में विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए, जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश पहले है जब बात देश की आएगी तो हम पार्टी को भी खत्म कर देंगे। विपक्ष के परिवारवाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष तो मल्लिकार्जुन खड़गे है लेकिन छतरी सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर लगती है। राहुल गांधी के बाद कांग्रेस का नेता उनके बच्चे या तो प्रियंका गांधी के बच्चे होंगे। कहा कि सपा में अखिलेश के बाद उनके बच्चे नेता बनेंगे। भाजपा के लिए पार्टी से बड़ा देश है। जबकि अन्य दलों के लिए देश से बड़ी पार्टी तथा पार्टी से बड़ा पेट है। कार्यक्रम में उन्होंने लाभाथियों को प्रमाण पत्र वितरित किया व लाभार्थियों का माला पहना कर स्वागत किया।

डिप्टी सीएम ने मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया, मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। मां गुरूदेवी विद्या मंदिर में भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। बूथ संख्या 116 पर बूथ समिति के साथ बैठक की। तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकताओं को सम्मानित किया। इससे अयोध्या पहुंचने पर विधायक राम चन्दर यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

डिप्टी सीएम ने रूदौली विधानसभा के सुनवा सीएचसी का निरीक्षण किया। 30 बेड के इस अस्पताल में मात्र चार बेड मौजूद मिले। इस दौरान सीएमओ डा सुशील कुमार भी मौके पर मौजूद नही थे। अस्पताल की खस्ता हालत को लेकर डिप्टी सीएम ने गम्भीर लापरवाही पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago