यम द्वितीया पर यमथरा घाट पर लगा मेला, श्रद्धालुओं ने की यमराज की पूजा।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में यम द्वितीया पर के यमथरा घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा सरयू स्नान के उपरांत यमराज का पूजन किया गया। यमथरा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना प्रराम्भ हो गई। मान्यता के अनुसार दीपावली के तीसरे दिन यमथरा घाट पर यमराज के पूजन करने से मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। इसी दिन गणेश लक्ष्मी के विग्रहां को सरयू नदी में विर्सजित करने की भी परम्परा है।
महंत अवध किशोर शरण ने बताया कि कथाओं के अनुसार अयोध्या नगरी से यमराज ने यहां रहने के लिए स्थान मांगा। जिस पर अयोध्या नगरी ने यमराज को यह स्थान दिया था। तब से यह घाट यमथरा घाट के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि यहां यमद्वितीया को सरयू स्नान, पूजन आदि करने से नरक के भय से मुक्ति मिलती है। इस दिन स्नान करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है।
यमथरा घाट पर सुबह से स्नान पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्वालुओं जुटना प्रराम्भ हो गए थे। इस दौरान घाट पर मेला लगा था। जहां लोगों ने खाने-पीने के सामानों के साथ ही जमकर खरीदारी भी की।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More