मौत बनकर टूरिस्ट बस पर गिरा बरगद का पेड़, चीखों के बीच दो मरे-तीन जख्मी

12 07 2019 accident 1 19393841 - मौत बनकर टूरिस्ट बस पर गिरा बरगद का पेड़, चीखों के बीच दो मरे-तीन जख्मी

सुल्तानपुर-उत्तरप्रदेश

  • उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार को अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि जयसिंहपुर स्थित कटका के पास पहुंचते ही एक विशालकाय बरगद का पेड़ 45 यात्री सवार बस के ऊपर गिर गया।
  • घटना में बस के परखचे उड़ गए। हादसे में एक युवक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बुरी तरह जख्‍मी हुए। सूचना मिलते ही डीएम समेत अन्य अधिकारी मौके को रवाना हुए। आननफानन में घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
  • मौत बनकर गिरा बरगद का पेड़
  • मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित कटका का है। यहां प्रयागराज-अयोध्या बाईपास से शुक्रवार शाम करीब 7 बजे टूरिस्ट बस 45 या‍त्रियों का लिए जा रही थी। बस रामरती इंटर कॉलेज के पास हाइवे पर पहुंची थी कि रॉड के किनारे स्थित विशालाकाय बरगद का पेड़ गिर गया।
  • हादसे में टेंगेला वाली (45) व गोरिल राजू लंबा (40) निवासी मेरप्लाय जिला गोदावरी की मौत हो गयी। वहीं, तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
  • मची अफरा-तफरी
  • उधर, बस हादसे की सूचना मिलते ही जिला अस्‍पताल को हाई अर्ल्‍ट पर कर दिया गया। आननफानन में तीन एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं। एडीशनल एसपी शिवराज के मुताबिक, आंध्रा की बस अयोध्या जा रही थी।
  • कटका के पास हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घायल यात्री आंध्रा वासी होने की वजह से अभी उनके नाम-पता की जानकारी नहीं हो सकी है।
  • ऐसे लगा जैसे बम का धमाका हुआ
    बस पर डाल गिरते ही ऐसे लगा जैसे बम का धमाका हो गया। नजारा देखकर सभी दंग रह गए। एक बस बरगद की डाल से दबी थी। अंदर सवार लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। स्थानिया निवासी विनोद सिंह ने बताया कि अपने साथी रवि व अन्य के साथ मौके पर पहुंचे।
  • पुलिस को सूचित कर बस में सवार यात्रियों को निकालने की कोशिश की। खिड़की के शीशे तोड़कर सभी को बस के अंदर से बाहर निकाला गया।
Web Admin

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216