
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध मोबाइल चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना कोतवाली के मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र की है। बताया गया कि पीड़ित विकास यादव गौरा गयासपुर थाना तारून का निवासी है। उसने कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रमऊपुर गंगापुर में पानी की पाइप डलवा रहा है। वहीं रमकपुर स्कूल में निवास भी करता है। इसी दौरान 12 अक्टूबर को रात्रि में सोते समय आनन्द दुबे पता अज्ञात पहुंचे और उनका MI 7A मोबाइल फोन उठा ले गये। वह सुबह सो कर उठा तो मोबाइल गायब था। पीड़ित ने आरोपी से जान माल का खतरा भी बताया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More