ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:23 AM IST

मोदी सरकार के दो: कार्यकाल में विश्व में बढ़ा देश का मान, सांसद लल्लू सिंह।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
मोदी सरकार के दो कार्यकाल में विश्व में बढ़ा देश का मान, सांसद लल्लू सिंह।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: मोदी सरकार के दो कार्यकाल में विश्व में बढ़ा देश का मान, सांसद लल्लू सिंह।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

मोदी सरकार के दो कार्यकाल में विश्व में बढ़ा देश का मान, सांसद लल्लू सिंह।

lallu - मोदी सरकार के दो कार्यकाल में विश्व में बढ़ा देश का मान, सांसद लल्लू सिंह।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पूराबाजार_अयोध्या।
अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने पूरा ब्लॉक के पांच गांवो में चौपाल व जन आशीर्वाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने दो कार्यकाल में पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार किया। समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया और देश में ऐतिहासिक विकास करते हुए देश का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा किया। रविवार की देर रात आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या को विश्व के नक्शे पर ला दिया है। अब अयोध्या विश्व की प्रथम नगरी बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास अयोध्या के अनुरूप कराया जाएगा जिसके लिए कार्य योजना तैयार हो रही है। सांसद सबसे पहले ऐमीआलापुर में हरिशंकर तिवारी एडवोकेट के द्वारा आयोजित चौपाल में पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने विद्युत और सड़क निर्माण की मांग की।
प्रधान रामजीत निषाद द्वारा निषाद बस्ती करौंदी, रसूलाबाद, गंगौली, नरियावां में चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान मंडल चुनाव संयोजक शिवनरायन तिवारी, सहसंयोजक नंद कुमार सिंह, मण्डल प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल राघवेंद्र तिवारी, मुन्ना दुबे, बलराम दुबे, प्रधान प्रतिनिधि नीरज राणा, रणवीर सिंह डब्लू, अरविंद सिंह, प्रदीप सिंह, राकेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रधान मोहतशिमपुर अनूप वर्मा, राजेश चौबे, राकेश पाठक, रामसुख वर्मा, शोभाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT