मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या रोली सिंह का निशाना।
अयोध्या।
अयोध्या की जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने डिंपल यादव पर अपनी ही पार्टी की महिला मोर्चा की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला सशक्तिकरण की बातें तो करती है, लेकिन जब सम्मान देने की बारी आती है तो अपनी ही महिला नेताओं को नजरअंदाज कर देती है। उन्होंने कहा, “डिंपल यादव महिलाओं के हक की बात करती हैं, लेकिन क्या उन्होंने कभी अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया?” रोली सिंह ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी के अंदर महिलाओं की भागीदारी केवल दिखावे के लिए रखी गई है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाली महिलाएं जब नेतृत्व से उम्मीद रखती हैं, तो उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ता है।
रोली सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।” रोली सिंह के इस बयान के बाद अयोध्या और मैनपुरी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सपा के नेताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान भाजपा और सपा के बीच सियासी टकराव को और बढ़ा सकता है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More