अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेन्धा बाजार के पास अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मूंगफली लोड खड़े खराब ट्रक में पीछे से मुर्गी लोड पिकअप चालक तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर जा घुसा। जिसमें पिकअप चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक वीरेंद्र प्रताप उम्र करीब 30 वर्ष को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पिकअप पर सवार दो अन्य युवक स्थानीय चिकित्सालय कुमारगंज ले जाए गए। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। महाराजगंज जिले के अंतर्गत नौतनवा जमुहरा कला निवासी पिकअप चालक वीरेंद्र प्रताप (पुत्र) रामनिवास पिकअप (यूपी 56 एटी 4627 ) पर अमेठी जिले के वारिसगंज स्थित एक मुर्गी फार्म से मुर्गी लोड कर महाराजगंज के लिए निकला था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कुमारगंज पुलिस को दी।
सूचना पाकर कुमारगंज थाने से उपनिरीक्षक कमलेश साहनी, अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को जिला अस्पताल तथा अन्य दोनों युवकों को संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। हादसे के बाद दोनों वाहनों को कुमारगंज पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मूंगफली से लगा ट्रक बंगाल जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि मामले में भी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होते ही विधिक कार्रवाई कर दी जाएगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More