अयोध्या उत्तर प्रदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मया बाजार,गोसाईगंज,सीएचसी तारून का किया निरीक्षण।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मया बाजार,गोसाईगंज,सीएचसी तारून का किया निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में आज 12/05/2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बनियान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मया बाजार,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाई गंज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारून का निरीक्षण किया। सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया बाजार का निरीक्षण किया। वहां आकस्मिक सेवा की व्यवस्था,औषधीय स्टोर रूम,इम्यूनाइजेशन सेंटर,बीपीएचयू यूनिट,एवं संपूर्ण चिकित्सालय परिसर को देखा साथ ही निर्देशित किया कि परिसर में प्रत्येक दिन साफ सफाई की जाएगी एवं वार्डो में दिन में समय समय पर फिनायल युक्त पोछा लगाया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार का जीवाणु इन्फेक्शन न हो। अगर इस कार्य में लापरवाही होती है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी साथ ही यह भी निर्देशित किया कि औषधीय स्टोर का कमरा निश्चित किया जाए। बीपीएमयू को बीपीएचयू यूनिट में शिफ्ट किया जाए।

इसके पश्चात् सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाई गंज का निरीक्षण किया वहां पर ओपीडी संचालन,ऑपरेशन कक्ष,नर्स ड्यूटी रूम,लैबोरेट्री,औषधीय स्टोर रूम एवं जनरल वार्ड एवं जेएसवाई वार्ड सहित संपूर्ण चिकित्सालय परिसर गहनता से देखा। वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक दिन साफ सफाई होनी चाहिए।

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,तारून का निरीक्षण किया वहां पर ओपीडी संचालन,आकस्मिक सेवा, लेबर रूम, ऑपरेशन कक्ष ,हीट वेव से बचाव हेतु कोल्ड रूम,कोल्ड चेन प्वाइंट,इम्यूनाइजेशन सेंटर,निर्माणाधीन बी पीएचयू यूनिट को गहनता से देखा साथ ही निर्देशित किया कि वार्डो में समय समय पर साफ सफाई होनी चाहिए। परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी क्षम्य नहीं है एवं ग्राउंड रूम में स्टोर रूम में रखा समान अन्यत्र किसी दूसरे कमरे में रखा जाए।

निरीक्षण में डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश चौधरी,डीपीएम राम प्रकाश पटेल,डीसीपीएम अमित कुमार,मनोज मौर्य,अरविन्द सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी थे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago