अयोध्या उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री से मिलीं जिला पंचायत अध्यक्ष , ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों पर हुई चर्चा।

मुख्यमंत्री से मिलीं जिला पंचायत अध्यक्ष , ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों पर हुई चर्चा।

अयोध्या।
अयोध्या जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर, जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के चार वर्ष पूर्ण होने पर अब तक कराए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया और ग्रामीण क्षेत्रों की प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा की। सीएम योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान धार्मिक महत्व के उन स्थलों और कुंडों की चर्चा की गई, जहां अब तक पर्यटकीय सुविधाएं विकसित नहीं हो पाई हैं।
अध्यक्ष रोली सिंह ने बताया कि ऐसे स्थलों को सूचीबद्ध कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य कराने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। चर्चा कर उक्त स्थलों पर पर्यटकीय सुविधाओं के विकास का आश्वासन दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को और गति देने पर भी चर्चा हुई। खास तौर पर ब्लॉक मुख्यालयों को टू-लेन सड़कों से जोड़ने के निर्देशों के संदर्भ में जिला पंचायत अध्यक्ष ने अद्यतन स्थिति साझा की। साथ ही, उन्होंने ग्रामीण अंचलों में सोलर लाइटें लगाए जाने की मांग भी रखी।

अध्यक्ष रोली सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को सुनियोजित ढंग से क्रियान्वित करने के विषय में मार्गदर्शन किया, जिससे प्रत्येक योजना लक्षित उद्देश्य की पूर्ति करते हुए जनकल्याण की दिशा में सार्थक परिणाम दे सके। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया, मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि जिस प्रकार शहरी क्षेत्रों में सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं, उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों को भी रोशन किया जाए। इससे गांवों की सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार आएगा।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago