images 16 - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली राम मंदिर निर्माण की जानकारी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली राम मंदिर निर्माण की जानकारी।

अयोध्या आस-पास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली राम मंदिर निर्माण की जानकारी, हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन।

images 16 - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली राम मंदिर निर्माण की जानकारी।

अयोध्या।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को देर शाम अयोध्या पहुंचे। इसके बाद सीधे हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की। राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई। 

images 1 8 - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली राम मंदिर निर्माण की जानकारी।

रामलला के दर्शन के बाद सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां ट्रस्ट जुड़े लोगों ने सीएम को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। सीएम ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा। अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य के बारे में जाना। उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े गोपाल जी व निर्माण कर रहे इंजीनियर ने स्थिति व विस्तार की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *