अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री की जनसभा में जुटी भारी भीड़ से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं का घर घर सम्पर्क तेज।

मुख्यमंत्री की जनसभा में जुटी भारी भीड़ से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं का घर घर सम्पर्क तेज।

अंबेडकरनगर।

अम्बेडकर जिले कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद के समर्थन में रविवार को कटेहरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में जुटी भारी भीड़ से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में घर घर सम्पर्क तेज कर दिया है। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में देर रात भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने शक्ति केंद्र प्रवासियों के बूथों पर संगठनात्मक कार्य पर चर्चा के साथ ही उन्हें प्रचार प्रसार में तेजी लाने का आवाहन किया।

सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की कटेहरी, श्रवण क्षेत्र, केदार नगर, भीटी, खजुरी मण्डल के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी/प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक एवं विधान सभा संचालन समिति की बैठक कर उनसे बूथों के मतदाताओं, पन्ना प्रमुखों और जन सम्पर्क की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के परिश्रम और भाजपा सरकार के जनहित की कार्यों से भाजपा के सरल, सुलभ और ईमानदार प्रत्याशी धर्म राज निषाद की जीत सुनिश्चित है। कहा कि भाजपा सरकार ने विकास की दृष्टि से कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में बहुत सारे योजनाओं और कार्यों को शुरू किया है। बैठकों में मुख्य रूप से, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, विस्तारक जोनी सिंह राघव, सुधीर सिंह मिंटू, सुधा वर्मा, अनिल वर्मा, आनंद वर्मा, बाबा राम शब्द यादव, इंद्रमणि शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय शामिल थे। संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।

कटेहरी की केदार नगर मण्डल के भड़सारी में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के साथ जन सम्पर्क करते हुए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व प्रदेश में चल रही भाजपा की सरकार ने मानवीय जीवन की चिंता के साथ साथ पशु धनों के लिए भी बड़े स्तर पर योजनाओं को संचालित कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार गरीब परिवारों को गम्भीर बीमारी में 5 लाख रुपए तक की निःशुल्क चिकित्सा दे रही है। कहा कि सरकार 10 करोड़ 90 लाख पशुओं का टीकाकरण करवा चुकी है। प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाए रखने के लिए 1 हजार करोड़ रुपए की लागत से नन्द बाबा दुग्ध मिशन का प्रारम्भ भाजपा सरकार ने किया है।

भाजपा प्रत्याशी धर्म राज निषाद ने भीटी मण्डल के नागहरा, पाण्डेय पैकौली, रानीवा कर्मजीत, परशुरामपुर जलालपुर, सराय जंगल, खरगपुर, फरीदपुर, सिंघवन पुरुषोत्तम पट्टी, मधुपुर मीरपुर में सघन सम्पर्क किया।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216