मुंबई के उद्योगपति ने श्रीरामलला को समर्पित किया 13.5 किलो चांदी से बना दीपक।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी राममंदिर में विराजमान श्रीरामलला के गर्भगृह में अखंड ज्योति के लिए मुंबई के उद्योगपति नागेंद्र आचार्य और अरुणा आचार्य ने चांदी से बने दो विशाल दीपक श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया है। 13.50 किलो वजनी दीपक की ऊंचाई 3.30 फीट है।
श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से 48 दिवसीय मंडपोत्सव के अनुष्ठान में रविवार को मुंबई से आए उद्योगपति नागेंद्र आचार्य (पत्नी) समेत शामिल हुए, इस दौरान श्रीरामलला के समक्ष पूजन अर्चन करने के बाद श्रीरामलला की समक्ष अखंड ज्योति जलाए जाने की इच्छा प्रकट करते हुए, जो विशाल दीपक ट्रस्ट के सदस्य विश्व प्रसन्न तीर्थ के मौजूदगी अर्पित किया।