ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:34 AM IST

मिल्कीपुर विधानसभा के ग्राम: पंचायत गणेशपुर में सांसद लल्लू सिंह ने लगाई जन चौपाल।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
मिल्कीपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत गणेशपुर में सांसद लल्लू सिंह ने लगाई जन चौपाल।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: मिल्कीपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत गणेशपुर में सांसद लल्लू सिंह ने लगाई जन चौपाल।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
मिल्कीपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत गणेशपुर में सांसद लल्लू सिंह ने लगाई जन चौपाल।

20240512 150453 - मिल्कीपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत गणेशपुर में सांसद लल्लू सिंह ने लगाई जन चौपाल।

मिल्कीपुर_अयोध्या।

अयोध्या लोकसभा सीट के मिल्कीपुर विधानसभा अंतर्गत हैरिग्टनगंज ब्लॉक ग्राम पंचायत गनेशपुर में सांसद लल्लू सिंह ने जन चौपाल लगाई। उन्होंने चौपाल के माध्यम से जनता से संवाद किया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

जन चौपाल में सांसद लल्लू सिंह ने कहा विपक्षी पार्टियां छल प्रपंच व असभ्य भाषा का प्रयोग करने के साथ चुनाव मैदान है। भाजपा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों व बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिलने जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच में है। सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ अपराध पर कड़ा प्रहार किया है। बिचौलियों की भूमिका ही समाप्त हो गयी। योजनाओं में मिलने वाला लाभ अब सीधा लाभार्थी को मिलता है। सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से गरीबों को लाभांवित करने का काम किया है। विकास कार्यों व योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की लम्बी लिस्ट जनता के समक्ष प्रस्तुत है।

images 5 1 - मिल्कीपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत गणेशपुर में सांसद लल्लू सिंह ने लगाई जन चौपाल।

उन्होंने कहा कि सरकार के विकास तथा योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभांवित हुआ है। सरकार किसानों के समग्र विकास के लिए संकल्पित है,नरेन्द्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो सर्वाधिक बार अयोध्या आए। यह उनके अयोध्या के प्रति उनकी आस्था को प्रदर्शित करता है। अयोध्या के विकास के लिए भी सरकार ने कोई कोर-कसर नही छोड़ी है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

चौपाल के आयोजनकर्ता ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह ने आए हुए लोगों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक , देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, अशोक तिवारी प्रधान संघ अध्यक्ष, अभिषेक सिंह भोला प्रधान पलिया लोहानी, राजेन्द्र तिवारी प्रधान देवन पारा एवं ग्राम सभा वासी रविन्द्र तिवारी बूथ अध्यक्ष, उमेश सिंह, विजय सिंह, राम कुबेर दूबे, गंगा प्रसाद तिवारी, रोहित सिंह, अंकित सिंह, रवि तिवारी, शिव नारायण, शिव प्रकाश, शंकर नाथ दूबे, सोनू दूबे, शिवम सिंह, सुधीर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT