ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:21 AM IST

मिल्कीपुर में मैजिक की: टक्कर से पिता-पुत्री घायल, इलाज के दौरान पिता की मौत, बेटी का चल रहा इलाज

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
मिल्कीपुर में मैजिक की टक्कर से पिता-पुत्री घायल, इलाज के दौरान पिता की मौत, बेटी का चल रहा इलाज
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: मिल्कीपुर में मैजिक की टक्कर से पिता-पुत्री घायल, इलाज के दौरान पिता की मौत, बेटी...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

मिल्कीपुर में मैजिक की टक्कर से पिता-पुत्री घायल, इलाज के दौरान पिता की मौत, बेटी का चल रहा इलाज 

d249891a c5b9 425e b387 edf9ecb0b1c6 1661057413351 1 - मिल्कीपुर में मैजिक की टक्कर से पिता-पुत्री घायल, इलाज के दौरान पिता की मौत, बेटी का चल रहा इलाज

मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत खंडासा थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी अरुण कुमार शुक्ला पुत्र शिव प्रकाश शुक्ला मुसाफिरखाना पलिया अपनी ससुराल अपनी पत्नी को लाने के लिए 2 दिन पूर्व गए हुए थे। तभी 3 वर्षीय मासूम बेटी आयुषी अपने पिता से मोटरसाइकिल पर घुमाने के लिए कहा। अरुण शुक्ला ने बेटी की बात मानकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर जैसे घुमाने के लिए निकले की तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने इतना जबरदस्त टक्कर मार दी।
पिता पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर अरुण शुक्ला की मौत हो गई। वहीं तीन वर्षीय बेटी आयुषी का इलाज चल रहा है ,अरुण शुक्ला की मौत की घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक अरुण कुमार शुक्ला के 2 पुत्र हैं। बड़ा पुत्र 8 वर्षीय आदर्श शुक्ला व छोटा 5 वर्षीय रिशु शुक्ला घर पर मौजूद है। पिता की मौत की जानकारी होने के बाद बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में जब मुसाफिरखाना कोतवाली से बात की गई थी उन्होंने बताया कि अभी हमारी संज्ञान में मामला नहीं आया है, यदि ऐसी घटना हुई है तो तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT