अयोध्या उत्तर प्रदेश

माघ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, लिया श्रीरामलला का आशीर्वाद।

माघ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, लिया श्रीरामलला का आशीर्वाद।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में माघी पूर्णिमा पर एक बार फिर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही शुरू हुआ श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शाम तक जारी रहा। लाखों श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्नान किया। स्नान के बाद मठ-मंदिरों का रुख किया। श्रीहनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओ का जमावड़ा लगा रहा। माघी पूर्णिमा को देखते हुए एक दिन पहले से ही श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए थे। रोजाना चार लाख के करीब श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी से अब तक डेढ़ करोड़ श्रद्धालु अयोध्या पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मकर संक्रांति से लगातार श्रद्धालुओं का अयोध्या आने का क्रम जारी है। 26 जनवरी के बाद से अयोध्या खचाखच भरी हुई है। आलम यह है कि रामपथ, भक्तिपथ व धर्मपथ जैसे बड़े-बड़े मार्ग भी लाखों श्रद्धालुओं के सामने छोटे पड़ गए। अयोध्या के आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में हर कोई जुटा हुआ है। पुण्य कमाने की होड़ मची हुई है।

कई स्वयं सेवी संस्थाओं ने भंडारे का आयोजन किया है। अयोध्या कैंट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भाजपा ने पार्टी कार्यालय के बाहर भंडारे का आयोजन किया है। अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन मिल सके। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने माघी पूर्णिमा पर सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक श्रीरामलला के श्रृंगार के साथ ही दर्शन की व्यवस्था की है। महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के दिन कल्पवास का समापन हो जाता है। इसलिए माना जा रहा है अगले दो दिनों में कल्पवासी और अन्य श्रद्धालु भी दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। इसका अंदाजा पूर्व के पर्वो को देखते हुए भी लगाया जा रहा है।

आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा मानकों के अनुसार दर्शन कराया गया है। सुबह घाट पर स्नान के दौरान भी भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था। भीड़ को देखते हुए हाईवे से ही यातायात परिवर्तित किया गया है। बाराबंकी से ही वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago