मां-बेटे की पिटाई के आरोप में चार नामजद।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद में मां-बेटे की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र के ढेसरा पत्थरकट चौराहा खजुरहट निवासी सावित्री देवी का आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब 08:30 बजे विपक्षी अपने खेत से घास-फूस काटकर उनके खेत मे फेंक रहें थे। उनके पुत्र ने मना किया, तो उन्होंने उनके पुत्र की पिटाई कर दी। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह दौड़ीं तो आरोपियों ने उन्हें भी मारा-पीटा।
कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि मारपीट में जख्मी मां-बेटे का मेडिकल परीक्षण करवाकर आरोपी गोविंद, कल्लू, प्रदीप और कालिका की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More
आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More
आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More