महिला जिला अस्पताल बना दलालों का अड्डा,जांच के नाम पर घूस लेते कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल

महिला जिला अस्पताल बना दलालों का अड्डा,जांच के नाम पर घूस लेते कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल|

अयोध्या|

अयोध्या जिला महिला अस्पताल दलालों का अड्डा बन गया है। यहां जांच के नाम पर तीमारदारों से मनमानी रुपये लिए जा रहे है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इन दलालों को अस्पताल के स्टाफ का सह भी मिल रहा है। वहीं अस्पताल प्रशासन इन सबसे अनजान होने का दावा कर रहा है।
बस्ती के खुशहालगंज दुबौलिया बाजार निवासी सतेंद्र सिंह मंगलवार को पत्नी को लेकर जिला महिला अस्पताल जांच कराने के लिए आए। डॉक्टर ने प्रेगनेंसी की जांच अस्पताल से कराने के लिए कहा, जिसके बाद सतेंद्र सिंह जांच कराने के लिए अस्पताल स्थित जांच केंद्र पहुंचे । लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी ने जांच करने से मना कर दिया। उसने कहा की अस्पताल के अंदर कोई जांच नहीं होती है। सतेंद्र ने बताया कि अस्पताल दोबारा न आना पड़े इसके लिए बात कर रहे थे तभी उनके पास एक्स-रे टेक्नीशियन अभिषेक पाठक पहुंचे। उन्होंने 200 रुपए में जांच करवाने के लिए कहा । दो सौ रुपये देने के बाद अस्पताल के अंदर से कुछ देर में सभी जांच हो गई। और सभी का रिपोर्ट भी मिल गया।
सतेंद्र मीडिया से बात करते हुए कहा कि अस्पताल में जो सुविधाएं सरकार की ओर से फ्री है। उसके लिए यहां मरीजों और उनके परिजनों से पैसे लिए जा रहे है। उन्होंने दावा किया कि इसमें स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी और अधिकारी मिले हुए है। जिसके सह पर ही ये लोग यहां दलाली कर रहे है।
महिला जिला अस्पताल प्रभारी डॉ आरपी वर्मा ने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक मामले में किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत नहीं की गई है।

 

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago