
महानवमी के दिन सड़को पर दिखा जनसैलाब, प्रेम से बोलो जय माता दी जय माता दी ।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में शारदीय नवरात्र पर दुर्गा पूजा मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या जिले के चौक घंटाघर, गुदड़ी चौराहा लोहा बाजार, खवासपुरा, सिटी स्टेशन कोहिनूर पैलेस के पास देवकाली रोड,व देवकाली पेट्रोल पंप, और फतेहगंज, गल्ला मंडी सहित अन्य स्थानों पर मां दुर्गा के भव्य पंडाल सजाए गए हैं। शारदीय नवरात्र की नवमी के मौके पर मां दुर्गा के पंडालों पर भक्तगणों की भारी भीड़ देखने को मिली श्रद्धालु काफी उत्साहित रहे। मां के दर्शन करने के लिये लोग लंबी-लंबी लाइन लगाकर दर्शन कर रहे हैं। नवमी को कई जिलों से आए श्रद्धालुओं ने नगर में पंडाल में स्थिम देवी की मूर्तियों का दर्शन किया। सड़क पर आस्था का जनसैलाब दिखाई दिया। सुरक्षा की दृष्टि पुलिस की कई टीमें मार्च कर रही थी। शक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता यातायात व्यवस्था को सम्हालने में लगे थे।
इस दौरान समितियों के सदस्यों ने मां दुर्गा पूजन अर्चन के साथ ही साथ भंडारे का भी भव्य आयोजन किया। देवा ओवरब्रिज देवकली रोड पेट्रोल पंप के सामने मां काली की विशाल प्रतिमा की भक्तों ने दर्शन कर पूजन किया और यहां पर लगातार 9 दिन से अनवरत भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। नवमी के दिन भी जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भण्डारे में विविध तरह के व्यंजन बांटे जा रहे है।
महानवमी के दिन लोगों ने अपने घरों व मंदिरों में कन्याओं का पूजन किया। हिन्दू धर्म में नौ कन्याओं के पूजन का बड़ा महत्व बताया गया है। दुर्गा पूजा पंडालों पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोचार से दुर्गापूजा पंडाल गुजायमान रहे। जिले के देवी मंदिरों पर सामूहिक रुप से श्रद्धालु हवन में शामिल हुए।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More