
महाकुंभ से अयोध्या आ रहे, श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, छह घायल।
अयोध्या।
अयोध्या महाकुंभ से स्नान कर अयोध्या लौट रहे, श्रद्धालुओं से भरी एक चार पहिया वाहन पलट गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल तथा 4 श्रद्धालुओं को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि झारखंड के श्रद्धालु वाराणसी में एक टैक्सी वैन बुक कर प्रयागराज पहुंचे। यहां से कुंभ स्नान करने के बाद अयोध्या दर्शन करने को आ रहे थे।
हैदरगंज थाना अंतर्गत जाना-हैदरगंज मार्ग पर मिश्रहिया मोड़ के पास मंगलवार की भोर 4:00 बजे के करीब चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो जाने से 5 फीट गड्ढे में जाकर पलट गया। जिसमें 68 वर्षीय गोड्डा गांव निवासी श्रीपति मंडल पुत्र कालीचरण व दीपाली कुमारी पुत्री संजय मंडल को गंभीर चोटे आई हैं। चीख पुकार होने पर आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी तारुन भिजवाया।
डॉ अंशुमान गुप्ता तथा फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश वर्मा ने बताया कि घायल हुए श्रद्धालुओं में एक का हाथ फैक्चर और अन्य को मामूली चोटे आई हैं। प्राथमिक उपचार करने के बाद मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर रेफर कर दिया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More