महसी तहसील के गाँवों तक पहुँचा पानी, NDRF व प्रशासन ने संभाला मोर्चा।

बहराइच - उत्तरप्रदेश

IMG 20200731 WA0015 - महसी तहसील के गाँवों तक पहुँचा पानी, NDRF व प्रशासन ने संभाला मोर्चा।

✍महेंद्र कुमार, विशेष संवाददाता बहराइच

  • घाघरा नदी के तट पर स्थित महसी तहसील के जोगपुरवा,टिकुरी, कायमपुर, गोलागंज, सिलौटा, पिपरी, बौड़ी आदि गाँवों तक नदी का पानी पहुँच गया। जिसे देखते हुए NDRF की टीम ने इंस्पेक्टर विनय कुमार के नेतृत्व में प्रभावित गाँवों का दौरा किया।IMG 20200731 WA0017 - महसी तहसील के गाँवों तक पहुँचा पानी, NDRF व प्रशासन ने संभाला मोर्चा।
  • NDRF टीम के साथ प्रशासन की ओर से राजेश कुमार वर्मा (तहसीलदार महसी), नायब तहसीलदार, प्रभावित गाँवों के प्रधान व लेखपाल उपस्थित रहे। NDRF टीम व प्रशासन द्वारा प्रभावित गाँवों के प्रधान व लेखपालों को उचित दिशा निर्देश दिया गया। NDRF द्वारा प्रभावित गाँवों के लोकल नाव चालकों को जरूरत पड़ने पर तैयार रहने, जरूरत अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया व नाव चलते समय सुरक्षा एवं बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया।IMG 20200731 WA0016 - महसी तहसील के गाँवों तक पहुँचा पानी, NDRF व प्रशासन ने संभाला मोर्चा।
  • साथ ही साथ प्रशासन के द्वारा प्रभावित गाँवों के जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री, तिरपाल व अन्य जरूरत का सामान वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *