images 4 3 - मरीजों की संख्या में वृद्धि, नगर निगम के पास इसका नहीं है जवाब।

मरीजों की संख्या में वृद्धि, नगर निगम के पास इसका नहीं है जवाब।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
मच्छरों की वजह से मरीजों की संख्या में वृद्धि, नगर निगम के पास इसका नहीं है जवाब।

images 4 3 - मरीजों की संख्या में वृद्धि, नगर निगम के पास इसका नहीं है जवाब।

अयोध्या।

अयोध्या शहर में मच्छरों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। जिससे मच्छरों के द्वारा होने वाली बीमारियों के मरीजों से जिला व मंडलीय चिकित्सालय भरा पड़ा है। न तो नगर निगम मच्छरों की संख्या घटाने की व्यवस्था कर पा रहा है और न ही सरकारी चिकित्सालय बढ़ते मरीजों की भीड़ को बेहतर इलाज दे पा रहा है। शहर में रोज फागिंग न होने व जल भराव वाली जगह पर दवा का छिड़काव ना होने का आरोप स्थानीय लोगों से लेकर पार्षदों ने लगाए है।

चंद्रशेखर नगर वार्ड से पार्षद व नेता प्रतिपक्ष विशाल पाल का कहना है कि नालों की निरंतर सफाई नहीं होती है। जिससे जल निकासी की समस्याएं रहती हैं। नगर निगम के पास सीमित संसाधन है। कर्मचारियों की भी कमी है। गलियों की सफाईयों  पर भी नगर निगम का फोकस नहीं रहता है। रोस्टर के अनुसार 15 दिन में एक बार फागिंग होती है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए इसे रोजाना होना चाहिए।

कल्याण सिंह वार्ड से पार्षद सूर्यकुमार सूर्या का कहना है कि इलाहाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने काफी दिनों से जल भराव रहता है। पिछले 4 महीने में इसकी 10 बार एप्लीकेशन नगर निगम में दी। यहां से अधिकारियों का भी आना-जाना रहता है । कई बार निरीक्षण हुआ परंतु इस समस्या से निजात दिलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। वार्ड में फागिंग कम होती है 2 महीने में कहीं एक बार फागिंग नजर आती है । सफाई व्यवस्था भी बेहतर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *