सुल्तानपुर में मधुमक्खियों के हमले में दंपती की मौत।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग दंपती एक दिन पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गए। घर पर ही दोनों का उपचार कराया। शनिवार को दोनों की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने परिजन को पहुंचकर ढांढस बधाया है। मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अकोढ़ी मधई का पूरा गांव का है।
गांव निवासी सरजू प्रसाद (70) शुक्रवार दोपहर अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी घर के पास नीम के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी पक्षी ने चोंच मार दी। मक्खियां पक्षी के पीछे दौड़ी पक्षी घर के पास बैठे बुजुर्ग की तरफ भागा। जब तक सरजू प्रसाद कुछ समझते, तब तक मधुमक्खियों ने उनको काटना शुरू कर दिया। उनके चिल्लाने पर (पत्नी) सोनपता देवी (68) वर्ष उनको बचाने दौड़ी। वह अपनी पहनी हुई साड़ी से पति को बचाने की कोशिश करने लगी।
मधुमक्खियों ने उनको भी काट कर घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोग बुजुर्ग दंपती को बचाने का साहस नहीं कर सके। दंपती को देर तक मधुमक्खियां काटती रही। इससे दोनों बेहोश हो गए। रात होने पर परिवारीजन ने डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया। शनिवार सुबह दोनों की घर पर ही मौत हो गई।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More