मतांतरण के लिए दबाव बना रहा था युवक, युवती ने की आत्महत्या।

अयोध्‍या में मतांतरण के लिए दबाव बना रहा था युवक, युवती ने की आत्महत्या।

अयोध्या ।

युवती की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। अपना धर्म छिपा कर मुस्लिम युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद उसका अश्लील वीडियो बना कर मतांतरण का दबाव बनाने लगा। शादी से पूर्व इस्लाम स्वीकार करने के लिए कहा गया। प्रताड़ना से तंग युवती ने आहत होकर फांसी लगा ली।  घटना के 13 दिन बाद मृतका के स्वजन ने उसके मोबाइल फोन की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई, जिसके बाद स्वजन ने आरोपी अयाज अहमद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी युवक पुरानी सब्जी मंडी का रहने वाला है। यह घटना गत 23 जनवरी की। परास्नातक की छात्रा ने घर में फांसी लगा ली थी। युवती का अंतिम संस्कार करने के बाद स्थिर हुए स्वजनों ने आत्महत्या का कारण पता करने के लिए मृतका के मोबाइल फोन की पड़ताल की तो आरोपी युवक के साथ युवती की कई तस्वीरें मिलीं। दोनों के बीच कई बार फोन पर बात होना भी पाया गया है। एक माह पूर्व युवती के एक रिश्तेदार ने दोनों को साथ में देखा था। इसकी सूचना उसके स्वजनों को दी थी। स्वजनों ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया था कि युवक हिंदू है और वह उससे शादी करना चाहता है। स्वजनों ने युवक के बारे में पता लगाया तो ज्ञात हुआ कि वह मुस्लिम है, जिसका नाम अयाज है। यह बात स्वजनों ने युवती को भी बताई, लेकिन उसे पिता की बात पर भरोसा नहीं हुआ। गत 22 जनवरी को युवती घर पहुंची तो वह काफी तनाव में थी।  युवती ने बताया कि युवक ने उससे झूठ बोला है। अपने को हिंदू बता कर उसे धोखा दिया है। शादी के लिए इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। मतांतरण न करने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दे रहा था। युवती के स्वजन का आरोप है कि अयाज ने उनकी बेटी पर हिंदू धर्म त्याग कर इस्लाम स्वीकार करने का दबाव बनाया, जिससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या की है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216