मतदान के बाद अयोध्या में सपा कार्यकर्ताओं का तांडव, तीन युवकों पर जानलेवा हमला, फायरिंग और लूटपाट।
अयोध्या।
जिले के खण्डासा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक गंभीर घटना सामने आई, जहां सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ से लौट रहे तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया।
मुख्य पीड़ित विजय प्रकाश तिवारी उर्फ बब्बन तिवारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह सूत्रों के अनुसार, पीड़ित युवक गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी के करीबी बताए जा रहे हैं। अपने दो साथियों – अगंद तिवारी और सुनील मिश्रा के साथ शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ से लौट रहे थे।
खण्डासा ब्लॉक मुख्यालय के पास टिकटी गांव के आशीष यादव, सुरेश यादव, देवकृष्ण यादव समेत करीब 9 लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला किया। आरोपियों ने न केवल कट्टे से फायरिंग की, बल्कि पीड़ितों की पिटाई कर उनसे सोने की चेन, 40,000 रुपये नकद और मोटरसाइकिल भी छीन ली। विजय प्रकाश के बाजू को ईंट से कुचल दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद पीड़ित का रो रोकर बताने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में टिकटी प्रधान आशीष यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खण्डासा पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More