तारुन-अयोध्या

मजदूरी नहीं मिली तो धरने पर बैठे लेबर, बकाया न मिलने पर ठप करेंगे काम।

मजदूरी नहीं मिली तो धरने पर बैठे लेबर, बकाया न मिलने पर ठप करेंगे काम।

तारुन_अयोध्या।

अयोध्या जिले के तारून मनरेगा मजदूरी न मिलने से नाराज मजूदरों ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देकर विरोध जताया। मजदूरों ने समय से मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। 

मनरेगा मजदूरों का आरोप है कि पहले समय पर मजदूरी मिलने से परिवार का खर्च चल जाता था। लेकिन अब प्रधान की ओर से काम तो करा लिया जाता है लेकिन मजदूरी के नाम पर प्रधान हाथ खड़ा कर देते हैं। तीन महीने से मजदूरी न मिलने के कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण परिवार के भरण-पोषण में दिक्कतें आ रही हैं।

मजदूरों का कहना है कि जब तक बकाया मजदूरी नहीं मिल जाती है तब तक वह मनरेगा कार्य का बहिष्कार करेंगे। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि नवंबर माह से मनरेगा मजदूरों के लिए कोई धनराशि आवंटित नहीं हुई है। ऐसे में उनको मजदूरी कोई प्रधान कहां से दे पाएगा। जैसे ही धन आवंटित होगा, सभी को वरीयता के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago