मकर संक्रांति पर श्रीरामलला को लगाया गया छप्पन भोग, समस्त प्रसाद को दर्शनार्थियों में किया गया वितरित।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भगवान श्री राम लला को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। इसके बाद समस्त प्रसाद को दर्शनार्थियों में वितरित किया गया।
स्नान पर्व होने के कारण मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। सरयू में स्नान का क्रम ब्रह्म मुहूर्त से ही प्रारंभ हो गया। श्रीरामलला के दर्शन को भी अधिसंख्य श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा प्रतिष्ठा द्वादशी में सम्मिलित होने आए अनेक लोग अभी भी रामनगरी में ठहरे हुए हैं। प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन के कारण बड़ी संख्या में नगर में दर्शनार्थियों का आना जारी है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More