अयोध्या उत्तर प्रदेश

मकर संक्रांति के दूसरे दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़, श्रीराममंदिर और हनुमानगढ़ी में भक्तों की भीड़।

मकर संक्रांति के दूसरे दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़, श्रीराममंदिर और हनुमानगढ़ी में भक्तों की भीड़।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में मकर संक्रांति के दूसरे दिन बुधवार को अयोध्या में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सरयू स्नान घाटों से लेकर श्रीरामलला की चौखट तक जय श्रीराम के नारों से रामनगरी गुलजार है। भक्तों का सबसे ज्यादा दबाव सरयू स्नान कर नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक और हनुमानगढ़ी पर देखा जा रहा है।

भीड़ को देखते हुए रामपथ पर लता चौक से लेकर टेढ़ी बाजार चौराहे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। कड़ाके की ठंड दर किनार करते हुए श्रद्धालु भोर से ही पुण्य सलिला सरयू के तट पर आने शुरू हुए और पूरे भाव से डुबकी लगाई है। स्नान के बाद सरयू तट पर ही गोदान और पुरोहितों को दान-प्रणाम करने के साथ आस्था का प्रवाह मंदिरों की ओर हो रहा है।

अधिक संख्या में श्रद्धालु सरयू स्नान के साथ पौराणिक पीठ नागेश्वर नाथ में विराजे भोले बाबा का अभिषेक किया। इसके बाद श्रीरामलला के साथ हनुमानगढ़ी पहुंच बजरंगबली को नमन किया। इसी क्रम में कनक भवन, छोटी देवकाली, कालेराम मंदिर, मणिराम दास छावनी, श्रीरामवल्लभाकुंज, श्रीरामलला सदन आदि मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी जा रही है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216