मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में महाशय परिवार द्वारा मिल्कीपुर के पत्रकारो को किया गया सम्मानित

IMG 20200114 WA0031 - मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में महाशय परिवार द्वारा मिल्कीपुर के पत्रकारो को किया गया सम्मानित✍नितेश सिंह कुमारगंज, अयोध्या

  • मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाशय परिवार की ओर से मिल्कीपुर के पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्वर्गीय राम शब्द सिंह उर्फ महाशय के नाम से मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत सिधौना गांव में स्थापित महाशय इंडस्ट्री परिसर में मंगलवार को पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया पूर्व प्रधान एवं इंडस्ट्री के संस्थापक महेंद्र प्रताप सिंह ने महाशय परिवार की तीसरी पीढ़ी के युवाओं ने विभिन्न समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनलों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता एवं डॉ उदय जसराज रत्न बालिका महाविद्यालय भरतकुंड के अध्यक्ष / प्रशासक दीनानाथ पांडे ने की।
  • कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुल्तानपुर जनपद के हिंदुस्तान समाचार पत्र प्रतिनिधि कवि कर्म राज शर्मा तुकांत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्वर्गीय राम शब्द सिंह उर्फ महाशय के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी संस्था स्थापित कर बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने के लिए महाशय परिवार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज की रीढ़ हैं। जो समाज में व्याप्त कुरीतियों विकृतियों को मिटाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यही नहीं यह समाज के सजग प्रहरी के रूप में माने जाते हैं जो पीड़ितों को सुलभ न्याय दिलाने में कहीं पीछे नहीं है।
  • समारोह में मौजूद एमडी उपेंद्र प्रताप सिंह एवं वरुणेंद्र प्रताप सिंह, विश्वेंद्र प्रताप सिंह उर्फ विश्वास ने समारोह में मौजूद समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनलों के प्रतिनिधियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।
  • कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कर्म राज यादव, दूरस्थ बीटीसी शिक्षामित्र शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष धर्मपाल यादव एवं भारतीय पत्रकार महासंघ जिला अध्यक्ष बलराम यादव, महेंद्र तिवारी, नरसिंह,आनंद तिवारी, सत्यनारायण तिवारी वेद प्रकाश तिवारी, भवानी प्रसाद पांडे, वेद चौरसिया हैदर रजा विजय पाठक दिनेश जायसवाल, लवलेश उर्फ कटु पांडे एवं विजय कुमार मिश्रा सहित अन्य कई लोगों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, शरद तिवारी, ग्राम प्रधान सीताराम राजेश कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216