मंडल के लिए चयनित 19 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को दिए गए नियुक्ति पत्र।
अयोध्या।
अयोध्या लोक सेवा आयोग द्वारा मंडल के लिए चयनित 19 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को मंडलायुक्त गौरव दयाल व अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। कानपुर, लखनऊ व वाराणसी मंडल के चयनित चिकित्सा अधिकारियों के नियुक्ति पत्र का वितरण लोक भवन लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।
मंडल में अयोध्या में 8, अंबेडकर नगर में दो, अमेठी में दो, सुल्तानपुर में छः, बाराबंकी में एक चिकित्साधिकारी का चयन हुआ है। मंडलायुक्त ने चिकित्साधिकारियों को अपनी चिकित्सा शपथ का पालन करने को कहा। जनसंख्या के अनुपात में चिकित्सकों की काफी कमी है इसलिए सरकार की मंशा के अनुरूप चिकित्सा में सभी पैथियों से सामंजस्य बनाते हुए चिकित्सा कार्य करते हुए जनता की पूरी निष्ठा से सेवा करें।
मंडलायुक्त महोदय ने चयनित अभ्यर्थियों से आयुर्वेद चिकित्सा के विभिन्न विधाओं को समझा और चिकित्सा क्षेत्र में एथिक्स पालन पर विशेष बल दिया । इस अवसर पर अयोध्या मंडल के सभी जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे ।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More