अयोध्या जिले के मंडल कारागार के पीछे पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से देशी तमंचा व स्मैक बरामद हुई है। पुलिस पर हमला करने वाले तीनों बदमाशों के खिलाफ धारा 307, आयुध अधिनियम व एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
प्रभारी कोतवाल के द्वारा गठित टीम ने चेकिंग लगा रखी थी। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस जिला कारागार के पीछे सूनसान इलाक़े में पहुंची तो तीन व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस को देखकर उनमें से एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। जिसमें पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से रजत यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी जनौरा, बिंदु कुमार अग्रवाल पुत्र स्व0 राम सुंदर अग्रवाल निवासी दाल मंडी फतेहगंज व विनोद कुमार पुत्र राजकुमार निवासी शिवनगर पहाड़गंज कालोनी को गिरफ्तार किया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More