अयोध्या उत्तर प्रदेश

भीषण हादसा, दो बाइकें आमने-सामने टकराई, मौके पर दो युवकों की मौत।

भीषण हादसा, दो बाइकें आमने-सामने टकराई, मौके पर दो युवकों की मौत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के बाबा बाजार पावर हाउस के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस चौकी सैदपुर के गनेशपुर गांव निवासी सुनील कुमार तिवारी (पुत्र) जगदीश तिवारी (26) मोटरसाइकिल से मुजफ्फरा जा रहे थे। जैसे ही बाबा बाजार पावर हाउस के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल लेकर सारिक (पुत्र) वकील अपने साथी सुनील (पुत्र) वंशी बैठ कर आ रहा था। बाइक की तेज स्पीड होने के चलते आमने-सामने दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना बाबा बाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने देखने के बाद सुनील तिवारी (26) वर्ष और सारिक (पुत्र) वकील (28) निवासी पारा पहाड़पुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुनील पुत्र वंशी (30) वर्ष निवासी भैसौली का प्राथमिक उपचार का डॉक्टर ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेंद्र कुमार आजाद का कहना है कि दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी और घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव सीएससी रुदौली पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद दिलाने की बात कहीं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

editor

Recent Posts

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या  श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More

1 week ago

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश।

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More

1 week ago

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More

1 week ago

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More

1 week ago

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण।

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More

1 week ago