भीटी थाने के सिपाही प्रत्यूष सिंह व तीन अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज।

भीटी थाने के सिपाही प्रत्यूष सिंह व तीन अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज।


अम्बेडकरनगर।

भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत क्यूटीपारा गांव के खजूरी क्षेत्र में मुंबई में सोने का व्यापार करने वाले गांव आये प्रह्लाद सिंह की थाने के सिपाही प्रत्यूष सिंह व उनके सहयोगियों द्वारा ईंट से कूंच कर हत्या करने का आरोप मृतक प्रह्लाद सिंह के परिजनों द्वारा लगाया जा रहा है, फिलहाल दो लोगों सिपाही प्रत्यूष सिंह व रवि सिंह सहित दो अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना 2 दिन पूर्व 14 फरवरी की है परिजनों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है सिपाही प्रत्यूष सिंह द्वारा प्रह्लाद सिंह को घर से बुलाकर ले जाया गया था देर रात घर ना लौटने पर जब मृतक प्रहलाद सिंह के मोबाइल पर परिजनों द्वारा फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया तुम मृतक प्रहलाद सिंह का फोन स्विच ऑफ मिला संदेह होने पर परिजनों द्वारा सिपाही प्रत्यूष सिंह कि मोबाइल पर फोन करने पर प्रत्यूष सिंह द्वारा बताया गया नशे में होने के कारण उनके द्वारा मोबाइल पटक दिया गया है ,खोजबीन करने के बाद प्रहलाद सिंह का शव प्राप्त हुआ जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई फिलहाल 2 दिन बीत जाने के बाद भी परिजनों द्वारा मृतक प्रह्लाद सिंह के शव का दाहसंस्कार अभी तक नही किया गया, परिजनों की मांग है आरोपी सिपाही प्रत्यूष सिंह को जब तक गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago