भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
किक्रेट_समाचार।
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में रविवार 22/10/2023 को खेले गए 21वें मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। यह मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन डेरिल मिचेल 130 रन, रचिन रविंद्र ने 75 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए डेरिल मिचेल और रचिन रविंद्र ने 159 रनों की साझेदारी हुई। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट और जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।
न्यूजीलैंड के 274 रनों के जवाब में भारत की शुरुआत शानदार रही कप्तान रोहित शर्मा ने 46 रन और शुभमन गिल ने 26 रन बनाए। उसके बाद विराट कोहली ने 95 रनों की लाजवाब पर खेली। रविंद्र जडेजा ने 39 रन, श्रेयस अय्यर ने 33 रन और केएल राहुल ने 27 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लौकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट मैट हेनरी, मिचेल सैटनर, और ट्रेड बोल्ट ने 1-1 जीत लिया।
भारत ने न्यूजीलैंड को 2003 के बाद किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार हराया है। भारत और अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है वहीं न्यू दूसरे स्थान पर है। भारत ने इस वर्ल्ड कप 2023 में लगातार अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More