भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने रुदौली विधानसभा के कार्यकर्ताओं को किया अंग वस्त्र देकर सम्मानित

FB IMG 1560092572296 - भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने रुदौली विधानसभा के कार्यकर्ताओं को किया अंग वस्त्र देकर सम्मानित

  • भाजपा के नेतृत्व द्वारा रुदौली के हिन्दू इंटर कालेज पर आयोजित किया गया बूथ अध्यक्षों का अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम
  • वार्ड के बूथ अध्यक्षों, व कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित।
  • सांसद लल्लू सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा 51 किलो की माला पहनाकर किया गया गर्मजोशी से स्वागत

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

  • भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह रविवार को रूदौली विधानसभा के हिन्दू इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें विधानसभा के समस्त बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रूदौली नगर मंडल अध्यक्ष शिवराम यज्ञसैनी ने किया। इस कार्यक्रम में पुराने कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।
  • पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा के वरिष्ठ नेता सर्वजीत सिंह ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए कहा व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि सभी को पार्टी की नीति-रीति के हिसाब से काम करना चाहिए।
  • श्री सिंह जी ने यह भी कहा कि इतिहास गवाह है भाजपा के नेतृत्व ने लोकसभा, विधानसभा, निकाय चुनावों में निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को ही तवज्जो दी है। कार्यकर्ता के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया है। न ही आगे किया जायेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार ने भी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया है। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी सगंठन के कार्यकर्ता कर रहे हैं।
  • कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहे पूर्व चेयरमैन अशोक कसौधन ने कहा जो सांसद के ह्रदय में रहता है वही जुबान पर भी होता है वो अपने साफ सुथरी छवि के लिये जाने जाते हैं ।
    सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओ ने जीता है मोदी जी को राष्टवाद, भ्र्ष्टाचार मुक्त भारत, सबका साथ सबका विकास ही प्रतीक मात्र था। चुनाव नेता के नाम पर होता हैं मुझे भरोसा था कि भाजपा चुनाव अवश्य जीतेगी। 65000 वोटों से जीत कर आप सबने पूरे देश पर अपना परचम लहराया है।
  • और आगे श्री सिंह जी ने वार्ता करते हुए कहा भारत में उसे कौन हरा सकता है जिसके ऊपर 29 वर्ष के राजनीतिक जीवन में किसी तरह का कोई दाग नही लगा है। बस यही प्रेम व विश्वास क़ायम रहे। उन्होने सभी रुदौली के कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।
  • युवा नेता आशीष शर्मा ने कहा कि इस बार सांसद लल्लू सिंह ने रुदौली विधानसभा में 11011 मतों से जीत हासिल की है जो एक शुभ अंक है। इसलिए यह शुभ संकेत कि आने वाले पांच सालों में रूदौली विधानसभा के लिए शुभ ही शुभ होगा । ऐसा हमारा विश्वास है। प्रचंड बहुमत प्रदान करने वाली जनता का आभार व्यक्त किया।
  • रघुनंदन चौरसिया, कमला शंकर पांडेय पूर्व जिलाध्यक्ष ने सभी बूथ अध्यक्ष को सुन्दर कांड देते हुए केसरिया गमछों के साथ स्वागत किया।
  • व्यापारी नेता राजेश गुप्ता, पत्रकार अजय गुप्ता व लोहटी निवासी जंगजीत सिंह ने सांसद को एक ज्ञापन सौंपा जिसके माध्यम से फैज़ाबाद दिल्ली एक्सप्रेस वे कोटा एक्सप्रेस का रुदौली में ठहराव की मांग की।
  • इस विशाल कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह, पूर्व विधायक आचार्य राम देव, ओम प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन अशोक कसौधन, पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडेय, रघुनन्दन चौरसिया, लालजीत सिंह, श्रीचंद्र शर्मा, शिवराम यज्ञसैनी, शिव गोविंद पांडेय, विष्णु प्रताप सिंह, राम किशन लोधी, श्याम जी अग्रवाल, आशीष शर्मा, दिव्यांश सिंह “अंकुर”, अन्नू सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, शुभम तिवारी, विजय सिंह, पिंटु मिश्रा, राम सागर यादव, पंकज राय, विजय शंकर शुक्ला, मनीष चौरसिया, अमित कौशल, राज किशोर सिंह, कुलदीप सोनकर, आशीष वैश्य, माधुरी सिंह महिला मंडल अध्यक्ष रूदौली के साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago