नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए पांच दिन के अंदर दूसरी बार अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजन समागम में संतों को बड़ी जिम्मेदारी दे डाली। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम तक चुनाव प्रचार थम जाएगा। संत तुरंत सभा खत्म होते ही टोलियां बनाकर घर-घर जाएं और वोट मांगें। भाजपा महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी के हक में वोट की अपील करने पहुंचे सीएम ने मजाकिया लहजे में कहा, हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास पूरी अयोध्या में अकेले ही घर-घर जाकर वोट मांग सकते हैं और दक्षिणा भी इकट्ठा कर लेंगे, लेकिन सभी संतों को यह जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। इसके लिए सीएम ने सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद गुप्त व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को संतों की 60 टोली बनाने और निकालने का जिम्मा सौंपा। सोमवार को मणिराम दास छावनी स्थित सभागार में संतों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया की निगाहें अयोध्या की ओर है। नगर निगम चुनाव में हार से केंद्र व राज्य सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन यहां से पूरी दुनियां को सन्देश देना है। लोग अयोध्या आने के बाद सुविधाएं चाहते हैं। यह सब निकाय चुनाव पर ही निर्भर करेगा। अगर चुनाव में रामभक्तों पर गोली चलाने वाला वोट पाता है तो विश्व भर में गलत धारणा जाएगी। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का माहौल पूरी तरह से बदल गया है। पहले यहां के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था। अब यहां से कोई संत बाहर जाता है और बताता है कि वह उत्तर प्रदेश से है तो उसे बड़ा सम्मान मिलता है। अयोध्या के महंत धर्मदास को ही देख लीजिए। मैं जब भी आता हूं तो पता चलता है कि वह दिल्ली, मुथरा या फिर उज्जैन के लिए गए हैं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More