भाजपा महानगर के तीन मंडल अध्यक्ष घोषित।
अयोध्या।
अयोध्या भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनाव में महानगर के चार मंडल में से तीन मंडल के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय की संतुति के उपरान्त जिला संगठन चुनाव अधिकारी नीलिमा कटियार ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी किया।
महानगर के करियप्पा मंडल में अध्यक्ष रवि सोनकर, प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, देवकाली मंडल के अध्यक्ष हेमंत जायसवाल प्रतिनिधि शशि प्रताप सिंह, पूरा मंडल के अध्यक्ष कपिल देव वर्मा तथा प्रतिनिधि अतुल सिंह को बनाया गया है।
मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि मिल्कीपुर चुनाव के कारण सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई थी। उपचुनाव के उपरान्त शुक्रवार को अयोध्या महानगर के मंडल अध्यक्षों तथा प्रतिनिधियों की घोषणा की गई है। महानगर के अयोध्या मंडल तथा जिले के मंडलों के अध्यक्ष की घोषणा जल्द होगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More