अयोध्या संजीव सिंह के दोबारा अयोध्या भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर ताजपोसी होने पर उनके गृह क्षेत्र बीकापुर में भी समर्थकों में खुशी का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी में संजीव सिंह को लगातार दूसरी बार अयोध्या जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। तथा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है।
विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी उनकी टीम द्वारा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा में अपनी संगठनात्मक कार्य शैली से संजीव सिंह पार्टी के बड़े नेताओं के चाहते बने हुए हैं। जिसके चलते संगठन ने दोबारा उन पर विश्वास जताया है।
शुक्रवार शाम संजीव सिंह के दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की सूची जारी होने के बाद उनके गृह क्षेत्र बीकापुर बाजार, शेरपुर पारा, खजुराहट सहित अन्य जगहों पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी जताते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। पटाखे भी दगाए गए। तथा भाजपा जिला अध्यक्ष की दूसरी पारी के लिए उन्हें बधाई दी गई।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More