भाजपा जल्द लगायेगी अयोध्या मेयर प्रत्याशी के नाम पर मुहर, लखनऊ में नेताओं ने डाला डेरा।

अयोध्या।
भाजपा से अयोध्या नगर निगम के प्रत्याशी लेकर काफी खीचतान चल रही है। यहां टिकट के दावेदारों की लम्बी लिस्ट है। भाजपा के साथ संघ व विहिप के नेताओं की सिफारिश भी टिकट के दावेदार करा रहे है। कुछ दावेदार तो अपने टिकट को लेकर काफी आश्वस्त भी नजर आ रहे है। ऐसे में भाजपा के जानकारों को भी यह निर्णय लेने में दिक्कतें आ रही है कि पार्टी किसे टिकट देगी। वहीं सेशल मीडिया पर तीन से चार नाम ऐसे है जिनकी चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि 48 घंटे के भीतर भाजपा अपने प्रत्याशी की घोषणा कर देगी।