भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह 9 को, पूर्व ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने किया कार्यक्रम की समीक्षा

IMG 20190607 WA0017 - भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह 9 को, पूर्व ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने किया कार्यक्रम की समीक्षा

  • भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह 9 को
  • हिन्दू इंटर कॉलेज रूदौली में सांसद लल्लू सिंह करेंगे कार्यकर्ताओं का अभिनंदन
  • पूर्व ब्लॉक प्रमुख रूदौली व भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने बैठक कर कार्यक्रम को भव्य बनाने पर की चर्चा

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं को देते हुए पार्टी में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। रूदौली के हिन्दू इंटर कॉलेज में आगामी 9 जून को पूर्वाह्न 11 बजे रूदौली ब्लॉक व नगर मंडल के कार्यकर्ताओं का अयोध्या के नवागत सांसद लल्लू सिंह द्वारा सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पू• ब्लॉक प्रमुख रूदौली व वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने हिन्दू इंटर कॉलेज में पार्टी के जिम्मेदारों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही इस जीत के असली नायक है और सम्मान के असली हकदार हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत लग्न और निष्ठा के बलबूते ही भाजपा का परचम लहराया है। कार्यक्रम की तैयारी में जुटे युवा भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में प्रमुख रूप से जिला मंत्री शिवगोविंद पांडेय, पू चेयरमैन अशोक कसौंधन, रूदौली भाजपा अध्यक्ष शिवराम यज्ञसैनी, देहात मंडल अध्यक्ष दिव्यांश सिंह “अंकुर” लालजीत सिंह, महंत सच्चिदानद दास, बृजराज सिंह बुद्धू, राजेश सिंह, रोहित मिश्रा, विजय सिंह, पिंटू मिश्रा, राम सागर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Web Admin

Recent Posts

जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा।

जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा। इनायत नगर_अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

8 hours ago

सरयू में बनेगा “फ्लोटिंग बाथिंग कुंड”, सुरक्षा के रहेंगे व्यापक प्रबंध।

सरयू में बनेगा “फ्लोटिंग बाथिंग कुंड", सुरक्षा के रहेंगे व्यापक प्रबंध। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी के… Read More

19 hours ago

अक्षय तृतीया पर टूटेगी हजारों साल पुरानी हनुमानगढ़ी की परम्परा।

अक्षय तृतीया पर टूटेगी हजारों साल पुरानी हनुमानगढ़ी की परम्परा। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी की सिद्ध… Read More

23 hours ago

युवती घर से 50 हजार और जेवर लेकर फरार,पिता का आरोप बहला-फुसलाकर भागा ले गया।

युवती घर से 50 हजार और जेवर लेकर फरार,पिता का आरोप बहला-फुसलाकर भागा ले गया।… Read More

1 day ago

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216