भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल, 4 मार्च को होनी थी आरोपी की शादी।
कुमारगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर चाची के साथ मनचले भतीजे ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के तुरंत बाद एसएचओ रतन सिंह ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी थी।
गठित टीम के उप निरीक्षक अरविंद कुमार पटेल, कांस्टेबल रविशंकर यादव ने मुखबिर की सूचना पर चाची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने डबल नहर गोकुला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज रतन सिंह ने बताया कि पीड़िता गिरफ्तार आरोपी की चाची बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद मेडिकल जांच करते हुए पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि महिला को मेडिकल जांच कराए जाने की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी चिलबिली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि बीती रात में अपने घर के अंदर सो रही थी। तभी भतीजे ने घर में घुसकर मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता महिला की तहरीर पर आरोपी भतीजे के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक की आगामी 4 मार्च को शादी होनी सुनिश्चित थी। उसके शादी की तैयारी भी चल रही थी। किंतु अब उसके जेल चले जाने के बाद अब परिजनों में वैवाहिक समारोह के आयोजन को लेकर छाई खुशियां मातम में बदल गई हैं।