बीकापुर - अयोध्या

ब्यूटी पार्लर पर काम सीखने आ रही 16 वर्षीय किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज ।

ब्यूटी पार्लर पर काम सीखने आ रही 16 वर्षीय किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज ।

बीकापुर_अयोध्या।

बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर पर काम सीखने आ रही 16 वर्षीय किशोरी के लापता हो जाने के मामले मे कोतवाली पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका सहित तीन लोगों के विरुद्ध धारा 363 आईपीसी अपहरण का मामला दर्ज किया है। घटना करीब डेढ़ महीने पूर्व घटित हुई है।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री बीकापुर कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के बिलारी माफी तिराहे पर संचालित एक ब्यूटी पार्लर पर काम सीखने आती थी। वहीं पर ब्यूटी पार्लर संचालिका से दोस्ती हो गई।  ब्यूटी पार्लर पर ब्यूटी पार्लर संचालिका के बुआ का पुत्र विनोद कुमार निवासी गंगाराम का पुरवा सरेठी थाना पुराकलंदर भी अक्सर अपने दोस्त ज्ञानदास निवासी मरूई सहाय सिंह कोतवाली बीकापुर के साथ ब्यूटी पार्लर पर आता जाता रहता था। उनकी नाबालिग पुत्री 15 मई को लापता हो गई। आरोपी विनोद कुमार उनकी नाबालिग पुत्री को कहीं लेकर भाग गया है। जिसमें ब्यूटी पार्लर संचालिका और ज्ञान दास की भी साजिश है। आरोपियों ने मिलकर उनकी पुत्री को विनोद कुमार के साथ किसी अज्ञात स्थल पर भेज दिया है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। लोक लाज भय के चलते अभी तक अपनी पुत्री की तलाश करता रहा लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। आरोपी और लापता किशोरी अलग-अलग समुदाय के बताए जाते हैं।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216