अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत क्षेत्र बिलारी माफी चौराहे के निकट तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी की चपेट में आ जाने पर बाइक पर सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान बाजार वासियों ने घायल दंपत्ति को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले आए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पति की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीएचसी के डॉ अनुराग गुप्ता ने बताया कि बिलारी माफी निवासी दंपत्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपत्ति को बाजार वासियों ने अस्पताल पहुंचाया। 65 वर्ष सरोजा देवी पत्नी कृष्णा यादव को मृत घोषित किया गया। जबकि 67 वर्षीय पति कृष्णा यादव की हालत नाजुक होने की कारण जिला अस्पताल रिफर किया गया।
कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि सुल्तानपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी बाइक सवार पति पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर तेज लगने के चलते पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि पति की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाली बोलेरो गाड़ी को चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बोलेरो वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More