बोरी में मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना अंतर्गत ग्राम पाराताजपुर में खजुरहट- मिल्कीपुर मार्ग के किनारे झाड़ियां में गुरुवार की सुबह अज्ञात युवती का शव प्लास्टिक की बोरी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। सूचना पर सीओ मिल्कीपुर श्रेयस त्रिपाठी व इनायत नगर थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की उम्र करीब 18 वर्ष के आसपास लग रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि संभावना है कहीं और हत्या कर शव लाकर यहां फेंका गया हो।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More