#image_title
बेमौसम बरसात से गेहूं और सब्जी की फसल को हुआ नुकसान।
बीकापुर।
मौसम में हुए परिवर्तन और रविवार के बाद सोमवार शाम को हवा के साथ हुई तेज बरसात के कारण किसानों के गेहूं तरबूज, खरबूजा, केला और सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। अभी कुछ किसानों के गेहूं की फसल की खड़ी फसल की कटाई बाकी है। कुछ किसानों की फसल खेत और खलिहान में मड़ाई के लिए रखी गई है। बरसात होने के चलते गेहूं की फसल पूरी तरह भीग गई है। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े हैं। बेमौसम बरसात के चलते सब्जियों की फसल को भी नुकसान हुआ है। जबकि गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। सब्जी बेल्ट नगर पंचायत के बिलारी माफी, सेमरा आदि गांव में बरसात के चलते टमाटर, कद्दू, खीरा सहित अन्य सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More