अयोध्या जिले में गोसाईगंज कोतवाली इलाके के केवलापुर टन्डौली गांव में कलयुगी पिता द्वारा बेटे को गोली मारने के मामले में आरोपी पिता व उसके साथी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों का चालान कर जेल भेज दिया। एसएचओ सन्तोष कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार की भोर में दोनो को टन्डौली। केवलापुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की पहचान अभिमन्यु तिवारी उर्फ मन्नू तिवारी पुत्र भगौती प्रसाद तिवारी निवासी केवलापुर मजरे टन्डौली व मनीष लोधी पुत्र सोहन लाल निवासी अमराई गांव तकरोही थान इंदिरानगर लखनऊ उत्तरी कमिश्नरेट लखनऊ के रूप में हुई।
आरोपितों के पास से वारदात में प्रयुक्त एक अदद 32 बोर देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। आपको बता दें घटना बीते 7 अगस्त की रात्रि में 11 बजे के आसपास केवलापुर गांव में बहन के साथ बद सुलोकी का विरोध करने पर कलयुगी पिता ने बेटे को गोली मार दिया था।
मामले में पुत्री की तहरीर पर पिता व उसके एक साथी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्जकर आरोपितों की तलाश में जुटी थी। पुत्री का कहना था कि अभिमन्यु तिवारी अपने साथी मनीष लोधी के साथ घर मे शराब पी रहा था। इसी बीच उसके पिता ने उसे कुछ बात करने के लिए बुलाया। तो वह वहां पर आई तो दोनो लोग उसको कमरे में खींचने लगे। उसकी आवाज सुनकर उसका भाई शुभम दौड़कर आया और उसने उनकी हरकतों का विरोध किया।
दोनो ने उसके भाई को वहां से चले जाने को कहा लेकिन उसका भाई नही गया। इसी बीच गुस्से में आकर पिता अभिमन्यु तिवारी ने असलहे से उस पर फायर झोंक दिया। एक गोली जबड़े में और एक कंधे में लगी। घटना के बाद दोनों आरोपी भाग निकले। बहन ने हिम्मत दिखाते हुए भाई को किसी तरह गांव से आठ किमी दूर महराजगंज थाने पहुंची, जहां रेफर होते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ पहुंची। भाई का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है,उसकी हालत में सुधार हो रहा है। एसएचओ ने बताया कि अभिमन्यु तिवारी का अपराधों से पुराना नाता रहा है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More