बेटी की विदाई के दौरान मां को आया हार्टअटैक, मौत।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को बेटी को बिदा करते समय मां को हार्टअटैक आ गया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिस घर में कुछ समय पहले ढोल नगाड़ों के साथ बिदाई के गीत गाए जा रहे थे। वहां मातम पसर गया। बेटी भी रोटी बिलखती मायके से ससुराल चली गई है।
मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अमिलिया सिकरा गांव का है। यहां बुधवार को जयराम शर्मा के बेटी अर्चना की बारात आई थी। यहां हंसी खुशी सारे वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। गुरुवार की सुबह जब बेटी को बिदाई के लिए लाया गया, इसी बीच दुल्हन की मां नन्हका (65) चक्कर खाकर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजन नन्हका को लेकर सीएचसी जयसिंहपुर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More