अयोध्या उत्तर प्रदेश

बीच बचाव करने आए युवक की गोली मारकर हत्या।

बीच बचाव करने आए युवक की गोली मारकर हत्या।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में पूराकंलदर थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान पिता पुत्र घायल हुए हैं। जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना पूरा कलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अवनपुर सरोहा की है। मारपीट और गोलीबारी की घटना के दौरान गोली लगने से विवेक सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह, निवासी अवनपुर सरोहा की मौत हो गई तथा दीपेंद्र विक्रम सिंह व उनके पिता शैलेंद्र प्रताप सिंह घायल है। जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन पहले अभिषेक सिंह के गाड़ी उसके भाई से टच हो गई थी। जिससे भाई को चोट लग गई। इसको लेकर उसने अभिषेक सिंह से गाली गलौज की थी। उसने बताया कि मंगलवार को वह पढ़ने के लिए इटौरा चौराहा स्थित पठन-पाठन कोचिंग में गया था। कोचिंग से बाहर निकलते समय अभिषेक सिंह के भांजे शेखर सिंह व गोलू ने उससे मारपीट की। इस घटना को उसने आकर अपने पिता से बताया। घटना को लेकर बातचीत के दौरान फिर से विवाद हो गया। जिसमें अभिषेक सिंह ने अपने साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान अभिषेक ने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। उसने बताया कि मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पड़ोसी विवेक सिंह की गोली लगने से मौत हो गई।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago