बीकापुर: सगी बहनों से गैंगेरेप के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे गठित

बीकापुर: सगी बहनों से गैंगेरेप के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे गठित

जिले की कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, दलित एक्ट, मारने-पीटने, धमकी देने और गाली-गलौज करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ित पक्ष व ग्रामीणों से पूछताछ किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित करके दबिश देना शुरू किया है।
कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बड़ी पुत्री की उम्र 19 वर्ष है व छोटी पुत्री की उम्र करीब 14 वर्ष है। दोनों बहन सोमवार शाम को शेरपुर पारा बाजार गई थी। वहां से देर शाम करीब 7:30 बजे घर वापस लौट रही थी। रास्ते में पहले से मौजूद आरोपियों द्वारा दोनों पुत्रियों को खींचकर गन्ने के खेत में ले जाया गया। दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म किया गया।
आरोपियों ने दोनों बहनों को मारा-पीटा। जातिसूचक गाली देने के साथ धमकी भी दिया। काफी देर तक पुत्रियों के घर वापस न आने पर बाजार में खोजबीन और जानकारी की गई तो पता चला कि वह लोग एक घंटा पहले ही घर जा चुकी हैं। घर पहुंचने पर पीड़ित बेटियों ने अपनी मां को पूरी बात बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाईलाल यादव, त्रिभुवन यादव निवासी हरिवंशपुर मंगारी चौरे बाजार व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वहीं, बताया गया कि शुरुआत में मंगलवार की सुबह पीड़िता के पिता ने चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दिया था। जबकि, शाम को तीन आरोपियों के संलिप्त होने के बारे बताया गया।
घटना की सूचना के बाद मंगलवार को एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव करीब छह घंटे तक कोतवाली में बैठे रहे और विभिन्न पहलुओं की जांच-पड़ताल करते रहे। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरोपी घर से फरार हैं। जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल और बयान की कार्यवाही शुरू की गई है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216